प्रश्नः रतनपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से कितनी दूर है?
उत्तरः रायपुर से रतनपुर की यात्रा दो चरणों में सम्पन्न होगी। रायपुर से बिलासपुर और बिलासपुर से रतनपुर। रायपुर से बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्र 200 पर लगभग ११६ किलोमीटर दूर है। रायपुर से बिलासपुर रेल सेवा भी उपलब्ध है। बिलासपुर से रतनपुर, बिलासपुर-अंबिकापुर राजमार्ग पर बिलासपुर से मात्र २५ किलोमीटर पर स्थित है। इस प्रकार रायपुर से रतनपुर कुल 141 किलोमीटर दूर है.
प्रश्नः सड़क की स्थिति कैसी है?
उत्तरः सड़क की स्थिति रायपुर से बिलासपुर और बिलासपुर से रतनपुर संतोषजनक है।
प्रश्नः कहां रुकें?
उत्तरः आप ट्रस्ट के द्वारा संचालित धर्मशालाओं में रुक सकते हैं। किंतु यदि आप होटल में विश्राम करना चाहते हैं तो आप को बिलासपुर में रुकना पड़ेगा। अधिक जानकारी के लिये आप हमारे विश्राम पृष्ट पर जाएं। वैसे यदि आप जल्दी में हों तथा रायपुर में रहना चाहें तो आप सामान्यतः सुबह ही रायपुर से निकलकर दर्शन कर रात्रि तक वापस रायपुर पहुंच सकते हैं।
प्रश्नः बिलासपुर रेल्वे स्टेशन पहुंचने के बाद क्या करें?
उत्तरः बिलासपुर रेल्वे स्टेशन पहुंचने के बाद आप आटो द्वारा बस स्टैंड पहुंचकर किसी भी अंबिकापुर जाने वाली बस पर सवार हो जाएं। पर आप चाहें तो टैक्सी के द्वारा सीधे रतनपुर पहुंच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये आप हमारे कैसे पहुंचे पृष्ट पर जाएं।
प्रश्नः मैने कलश के लिये सहयोग राशि जमा की थी। मैं अपने कलश को प्रज्ज्वलित किया हुआ देखना चाहता हूं। क्या यह संभव है?
उत्तरः हां। सभी नवरात्रों में मंदिर के आसपास के कक्षों में कलश जलाए जाते हैं। प्रत्येक कक्ष के बाहर श्रद्धालु जिनके नाम पर कलश जलाए गए हैं उनके नाम लिखे जाते हैं। नामों को प्रत्येक नवरात्र पर अद्यतन किया जाता है। आपकी सहयोग राशि की रसीद के ऊपर दिया गया क्रमांक आपके नाम से प्रज्जवलित कलश को दिया जाता है और आप स्वयं अपने कलश को देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप मंदिर परिसर में स्थित ट्रस्ट आफिस पर सम्पर्क कर सकते हैं।