कैसे पहुंचेंसिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया मंदिर बिलासपुर अंबिकापुर राजमार्ग पर बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से मात्र 25 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। निकटतम रेल्वे स्टेशन बिलासपुर (उत्तर पूर्व मध्य रेल्वे) है। बिलासपुर के निकट एक हवाई अड्डा भी है। किंतु दुर्भाग्य से यहां पर कोई भी हवाई सेवा कार्यरत नहीं है। अतः नज़दीकी हवाई अड्डा रायपुर (माना हवाई अड्डा - बिलासपुर से 130 किमी) है। यहां पर मुम्बई, देहली, नागपुर आदि स्थानों से हवाई यात्रा की सुविधा है। वैसे रेल्वे का ज़ोनल हेडक्वार्टर होने की वजह से बिलासपुर देश के सभी प्रमुख नगरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। बिलासपुर रेल्वे स्टेशन पहुंचकर आप बस या टैक्सी से रतनपुर पहुंच सकते हैं। |
|||
|
![]() |