मूल पृष्ट
मंदिर :: इतिहास व वर्तमान
दर्शन
नवरात्र एवं ज्योति कलश
माँ महामाया की आरती
चित्र दीर्घा
ट्रस्ट के द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्य
रतनपुर व आसपास के दर्शनीय स्थल
रतनपुर कैसे पहुंचें?
विश्राम / कहां रुकें?
दान
ट्रस्ट एवं ट्रस्टी

सामाजिक कार्य

सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट एक लाभ-रहित संस्था है, जिसका उद्देश्य श्री महामाया देवी मंदिर का प्रबंधन एवं रख-रखाव करना है। किंतु ट्रस्ट के कार्यों का एक सामाजिक पहलू भी है। ट्रस्ट के द्वारा कमज़ोर वर्गों के उत्थान के लिये निरंतर प्रयास किये जाते हैं:

निःशुल्क महामाया वैदिक संस्कृत विद्यापीठ

वेदों के ज्ञान का प्रचार प्रसार करने व संस्कृत की शिक्षा को जन-साधारण को सुलभ कराने के उद्देश्य से ट्रस्ट के द्वारा एक शिक्षा संस्थान - महामाया वैदिक संस्कृत विद्यापीठ - संचालित किया जा रहा है। संस्थान में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। इसके अलावा शिक्षार्थियों को निःशुल्क मध्यान्ह भोजन भी दिया जाता है। यहां प्रथमा (कक्षा छठी) से उत्तर मध्यमा (कक्षा बारहवीं) तक की शिक्षा की व्यवस्था है।

निःशुल्क विशाल सामूहिक विवाह

समाज के कमज़ोर वर्गों को विवाह के भारी व्ययों से बचाने के उद्देश्य से ट्रस्ट प्रति वर्ष निःशुल्क विशाल सामूहिक विवाह उत्सव का आयोजन करता है। ट्रस्ट के द्वारा विवाह के पूर्व ही दम्पत्ति को विवाह वस्त्र एवं गहने आदि भेंट किये जाते हैं। इसके अलावा ट्रस्ट अन्य विवाह सामग्री, लग्न मंडप, पंडित, प्रीतिभोज आदि की भी व्यवस्था निःशुल्क की जाती है। विवाह परिसर के भीतर पूर्णतया वैदिक रीति से सम्पन्न कराये जाते हैं.

सामूहिक उपनयन संस्कार

ट्रस्ट के द्वारा निःशुल्क उपनयन संस्कार का आयोजन समय समय पर किया जाता है। यह संस्कार पूर्णतया वैदिक रीति से सम्पन्न कराया जाता है। अधिक जानकारी के लिये कृपया ट्रस्ट कार्यालय से सम्पर्क करें।

निःशुल्क दवाखाना

ट्रस्ट के द्वारा एक होम्योपैथिक दवाखाना संचालित किया जाता है एवं एक पूर्णकालिक चिकित्सक मरीजों की निःशुल्क देखभाल करते हैं। ट्रस्ट के द्वारा निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाती हैं।


इसके अलावा समय समय पर ट्रस्ट चिकित्सा शिविर भी आयोजित करता है, जिसमें आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग विभिन्न प्रकार के रोगों जैसे आंख के रोगों या मधुमेह या कुष्ट रोग आदि का निःशुल्क इलाज करवा सकते हैं।

ट्रस्ट के द्वारा शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को 100 से भी अधिक ट्राईसाइकलें प्रदान की गई हैं। एक सादा समारोह आयोजित करके ट्रस्ट ने इन्हें ज़रूरतमंदों को सौंप दिया।

सांस्कृतिक गतिविधियां

ट्रस्ट हर वर्ष माता जसगीत प्रतियोगिता का आयोजन करता है। इसके अलावा समस्त प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां जैसे भजन, नृत्य-नाटिकाएं, लोकगीत एवं नाटकों का भी आयोजन किया जाता है एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार भी दिया जाता है। ट्रस्ट का उद्देश्य कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देना तथा स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करना है।

नोटः ट्रस्ट शासन द्वारा पंजीयित एक संस्था है। इसकी लेखा पुस्तकों को प्रतिवर्ष चार्टर्ड एकाउंटेंट द्वारा लेखापरीक्षण किया जाता है।

यदि आप भी ट्रस्ट के द्वारा किये जा रहे उत्तम कार्यों में आर्थिक सहयोग करना चाहते हैं तो कृपया अधिक जानकारी के लिये हमारे दान पृष्ट पर जाएं।

मूलपृष्ट | मंदिर | दर्शन | कलश | आरती | चित्र | सेवाएं
दर्शनीय
| कैसे पहुंचें | विश्राम | दान | ट्रस्टी
स्थल मानचित्र | शब्दावली | सामान्य प्रश्न | आपकी प्रतिक्रिया | सम्पर्क
© All rights reserved. Sidh Shakti Peeth Shri Mahamaya Devi Mandir Trust, Ratanpur 495442 India